
गोविंदा चौहान । भिलाई । ।बारहवीं के छात्र को परिचित युवको ने पहले नशे की लत लगाई गई। इसके बाद पेरेंट्स को बताने की धमकी देकर छात्र के घर से 12 लाख रुपए के स्वर्ण आभूषण की चोरी कर ली। घटना के करीब 2 महीने बाद रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि पदुमनगर निवासी की हथखोज भिलाई 03 क्षेत्र में फैक्ट्री है। उनका बेटा 16 वर्ष कक्षा 12वीं का छात्र है। जो केपीएस स्कूल सरोना रायपुर में पढ़ता है। जिसे उसके परिचित अभिषेक सिंह निवासी पदुमनगर व प्रियांसु पाण्डेय निवासी एवरग्रीन सिटी फेज 1 प्लाट नंबर 3 भिलाई 3 के द्वारा कुछ साल पूर्व से जान पहचान रखते हुए सिगरेट पीना सिखाकर अपने साथ में घुमाने लगे। उससे समय समय पर सिगरेट पीने, घुमने जाने का पैसा मांगने लगे। समय गुजारने के साथ अभिषेक सिंह एवं प्रियांशु पांडे छात्र को धमकाने लगे कि तुम सिगरेट पीते हो, घुमते हो स्कूल नहीं जाते हो इसकी जानकारी तुम्हारे पेरेंट्स को देंगे । इससे बचना चाहते हो तो रुपए लाकर दो । द्वारा रुपए देने में असमथर्ता बताने पर दोनों नेसोने के आभूषण लाकर देने कहा। लडके से तुम्हारे घर में सोना है अभिषेक सिंह एवं प्रियांशु लगातार पर सोना लाने के लिए दबाव बनाते रहे। 18 जून 2024 को शाम 06 से 07 बजे के मध्य के घर में अभिषेक सिंह तथा प्रियांषु पांडे आकर से एक गोल्ड हार वजनी 84.82 ग्राम, हाथ का सोने का चुडा वजनी 87.28 ग्राम तथा सोने की अंगूठी 4 ग्राम जुमला कीमती 12 लाख रुपए के स्वर्ण आभूषण आलमारी से निकलवाकर ले गए हैं।