भिलाई के नर्सिंग कॉलेज में 60 छात्राएं फ़ूड प्वाइजनिंग का शिकार हुई थी। इस ममले को गंभीरता के लेते हुए भले ही नगर निगम ने कॉलेज प्रबंधन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था, लेकिन कॉलेज की तरफ से निगम के सवालों पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई। जिसके बाद सख्ती दिखाते हुए नगर निगम कॉलेज को सील करने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई नगर निगम रस्तोगी कॉलेज को कभी भी सील कर सकता है। निगम के नोटिस का कॉलेज प्रबंधन ने जवाब नहीं दिया, जिसके बाद से निगम भी सख़्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई के मूड़ मे है।बता दें की रस्तोगी नर्सिंग कॉलेज द्वारा आवासीय प्रयोजन के लिए भवन अनुज्ञा ली गई थी। इसी पर कॉलेज अवैध रूप से संचालित हो रहा था। जिसके बाद नोटिस जारी कर निगम ने जवाब मांगा था। बताया गया कि जवाब देने की 3 दिन की मियाद खत्म हो चुकी है। जिसके जवाब में अब नगर निगम बड़े एक्शन की तैयारी कर रहा है। कुछ ही दिन पूर्व 60 छात्राओं के फूड पॉइज़निंग के मामले के बाद से कॉलेज जिले मे चर्चा का विषय बना हुआ है।
