अवैध शराब के खिलाफ कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई

कवर्धा व लोहारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10.8 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई।

कबीरधाम जिले में अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देश में कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा के नेतृत्व में थाना कवर्धा पुलिस द्वारा ग्राम घोठिया में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखचैन पिता नैनदास चंदेल, उम्र 65 वर्ष, निवासी घोठिया, थाना सिटी कोतवाली कवर्धा को अवैध शराब का परिवहन करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 5040/ मिलीलीटर शराब, जिसकी कीमत 3300/ रुपये है, गवाहों के समक्ष बरामद कर जब्त की गई। प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 341/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक क्रमांक 282 बलेश धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसी प्रकार थाना लोहारा प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ईरिमकसा तिराहा के पास घेराबंदी कर आरोपी मुकेश पिता अरूण लहरे, उम्र 36 वर्ष, निवासी सिल्हाटी, थाना लोहारा को अवैध शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 5760/ मिलीलीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत 2560/ रुपये है, बरामद कर जब्त की गई। प्रकरण में थाना लोहारा में अपराध क्रमांक 119/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक बलदाऊ भट्ट, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अभिमन्यु साहू, प्रधान आरक्षक समसेर अली, आरक्षक बलराम जायसवाल, राजू सोनवानी, शैलेन्द्र राजपूत का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य जिले में अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी रोक लगाकर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *