छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: ASP और DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले, दुर्ग-भिलाई में भी बदलाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।

तबादला आदेश के तहत दुर्ग शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर का तबादला जगदलपुर किया गया है। वहीं, शोभराज अग्रवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा के पद से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), जिला दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह भिलाई नगर के सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी का तबादला राजनांदगांव किया गया है। उनकी जगह दोरनापाल में पदस्थ निशांत पाठक को भिलाई नगर का नया सीएसपी बनाया गया है।

जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और उप पुलिस अधीक्षकों के साथ पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। शासन की ओर से यह प्रशासनिक फेरबदल व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *