
दुर्ग। रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के पास चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है और वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है। वहीं, निर्माण कार्य के चलते सिरसा गेट मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस मार्ग से किसी भी वाहन की आवाजाही नहीं हो सकेगी।


यातायात का दबाव कम करने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस ने अलग-अलग वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग जारी किए हैं।
राजनांदगांव से रायपुर जाने वाले भारी वाहन अंजोरा बाईपास, पुलगांव चौक, अंडा, रिसामा, गाड़ाडीह, मर्रा, जामगांव एम, मोतीपुर और अमलेश्वर होते हुए रायपुर जा सकेंगे।
बालोद से रायपुर जाने वाले भारी वाहन अंडा, रिसामा, गाड़ाडीह, मर्रा, जामगांव एम, मोतीपुर और अमलेश्वर मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
ट्रांसपोर्ट नगर, भिलाई या नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन अहिरवारा मोड़, कुम्हारी, मुरमुंडा चौक, कोचेबंद, मलपुरी कला, भालेसर, कंडरका चौक, पथरीडी, उरला और बिरगांव होते हुए रायपुर जा सकेंगे।
वहीं, भिलाई और भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के रायपुर जाने वाले वाहनों के लिए उतई, सेलूद, फूंडा और मोतीपुर मार्ग निर्धारित किया गया है।
दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रायपुर की ओर जाने से पहले पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। सिरसा गेट मार्ग पूरी तरह बंद होने के कारण इस रास्ते पर जाने का प्रयास न करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
