नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी ‘अपनापन’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर । नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चौहान के सार्वजनिक जीवन, आत्मीय संबंधों और कार्य अनुभवों पर आधारित है, जिसमें नेतृत्व, जनसेवा और संवेदनशीलता को भावनात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को बधाई देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को पुस्तक के माध्यम से समाज तक पहुंचाना एक प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास नई पीढ़ी को जनसेवा, नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सुशासन, जनसेवा और संवेदनशील प्रशासन की नई कार्यसंस्कृति विकसित हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक पाठकों को प्रेरित करने के साथ-साथ समाजसेवा और नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर भी प्रदान करेगी।इस अवसर पर कई केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *