🛑 पश्चिम एशिया संकट का असर: छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, CM लेंगे हाई लेवल बैठक


रायपुर। पश्चिम एशिया में जारी तनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। संभावित प्रभावों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, जिसमें राज्य की आवश्यक सेवाओं और आपूर्ति व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाएगी।
इस अहम बैठक में खास तौर पर गैस, पेट्रोल, डीजल और उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा। साथ ही इनकी सप्लाई चेन को किसी भी बाधा से बचाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। सरकार वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग और आपूर्ति में आने वाली संभावित चुनौतियों से निपटने के उपायों पर भी मंथन करेगी।
बैठक में सभी संभागीय आयुक्त, आईजी, रायपुर के पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर और एसपी सहित खाद्य, उद्योग, कृषि, खनन, परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) और ऊर्जा विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी वैश्विक संकट का असर आम जनता पर न पड़े और राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *