सोशल मीडिया विवाद के बाद IG रतन लाल डांगी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

🚨
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आईजी रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके कथित आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित अधिकारी का आचरण पद की गरिमा के अनुरूप नहीं था। साथ ही उन पर सेवा नियमों के उल्लंघन, पद के दुरुपयोग और सामाजिक मानकों के विपरीत व्यवहार के आरोप भी लगे हैं।
आदेश में उल्लेख किया गया है कि उनकी गतिविधियां सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुईं, जिससे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हुई। इसी आधार पर उनके खिलाफ अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के तहत कार्रवाई करते हुए निलंबन और विभागीय जांच शुरू की गई है।
निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
सरकार की इस कार्रवाई को प्रशासनिक अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *