जनपद पंचायत कवर्धा की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गनपत बघेल ने कवर्धा क्षेत्र के सड़क विकास को लेकर महत्वपूर्ण पहल पर जताया उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार

सत्येन्द्र बडघरे कवर्धा – जनपद पंचायत कवर्धा की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गनपत बघेल ने कवर्धा क्षेत्र के सड़क विकास को लेकर महत्वपूर्ण पहल पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया है केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी से छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा मुलाकात की और नेशनल हाईवे तीस रायपुर – जबलपुर मार्ग के प्रगति और बाईपास निर्माण पर जोर दिया साथ ही कवर्धा क्षेत्र के सड़क विकास को लेकर महत्वपूर्ण पहल करते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर की और जिले के विभिन्न सड़कों पर अपनी राय देते हुए जानकारी बताई थी।

जिसे ध्यान में रखते हुए उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि धवईपानी (चिल्फी) से सिमगा (रायपुर) तक के पूरे NH-30 सेक्शन को 4-लेन में उन्नयन की स्वीकृति प्रदान की जाए। इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास, व्यापारिक गतिविधियों और सड़क सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।
साथ ही कवर्धा शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए बाईपास निर्माण की आवश्यकता भी प्रमुखता से रखी गई, जिससे शहर में जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *