होली विशेष अभियान: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 69 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित


दुर्ग । दुर्ग जिले में होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले 69 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस नियंत्रण कक्ष, सेक्टर-06 भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


अभियान के तहत गुंडा, निगरानी बदमाश और स्थायी वारंटियों की सतत जांच की गई। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश तेज कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। उत्कृष्ट विवेचना, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और वारंट तामील में प्रभावी कार्रवाई करने वाले अधिकारियों को चयनित कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में 1 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक, 9 सहायक उप निरीक्षक, 7 प्रधान आरक्षक, 41 आरक्षक और 9 महिला आरक्षक शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। न्यायालयीन मामलों के निराकरण में तेजी आई है और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग व निगरानी से शांति व्यवस्था मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *