
भिलाईनगर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन, महानदी भवन अटल नगर, नवा रायपुर द्वारा निकाय के आबादी (प्रचलित/सुरक्षित) भूमि पर काबिज हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के बी.एल.सी. घटक में सम्मिलित करने आदेशित किया गया है।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा निम्नानुसार अधिकारियों का परीक्षण समिति गठित किये है। जिसमें उपायुक्त आवास योजना शहरी प्रभारी अधिकारी को अध्यक्ष, प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी को सदस्य, संबंधित जोन आयुक्त को सदस्य, भवन अनुज्ञा अधिकारी को सदस्य एवं राजस्व अधिकारी को सचिव बनाया गया है। समिति द्वारा समय-समय पर बैठक आहूत कर वार्डवार पात्र हितग्राहियों की सूचीयों को अनुशंसा कर अंतिम रूप देगें तथा उक्त समिति के सभी सदस्य समय-समय पर शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना है ।
जिसके लिए जोनवार सर्वेक्षण दल गठित कर वर्तमान में सर्वेक्षण दल द्वारा वार्डवार आबादी भूमि में निवासरत आवेदको का सर्वे किया जा रहा है ।
भिलाई में आबादी भूमि में निवासरत पात्र हितग्राहियो से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा व्यक्ति इस योजना का लाभ अवश्य उठाए और पक्का मकान का सपना पूरा करे।
