ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की कार्रवाई: कुम्हारी में नशीली दवाइयों का कारोबार करते 3 आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग |
ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। कुम्हारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीली दवाइयों की बिक्री में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयाँ बरामद की गई हैं।
पुलिस को 31 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अहिवारा रोड पर ग्राम रामपुर चोरहा के पास पानी टंकी क्षेत्र में तीन लोग अवैध रूप से नशीली दवाइयाँ बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद इकबाल, ब्रिजेश कुमार पासवान और मोहम्मद नजरे आलम बताया। विधिवत तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 50 अल्प्राजोनलम टैबलेट और 240 प्रॉक्सीलम स्पास कैप्सूल बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने नशीली दवाइयों की बिक्री करना स्वीकार किया।
मामले में थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 257/25 के तहत धारा 20(बी), 8(सी) और 27(ए) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी:
मोहम्मद इकबाल (40 वर्ष), डीएमसी तालाब, कुम्हारी
ब्रिजेश कुमार पासवान (27 वर्ष), रावतपुरा कॉलोनी, भाठागांव
मोहम्मद नजरे आलम (38 वर्ष), रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *