
- त्योहारों के मद्देनज़र बढ़ाई गई पुलिसिंग से मिली बड़ी सफलता
- आरोपी की कार से मिला नशीला कफ सीरप
- कर रहे थे प्रतिबंधित कफ सीरप का अवैध परिवहन
- दो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, भेजा गया जेल
दुर्ग । जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और त्योहारों को देखते हुए की जा रही सघन पुलिसिंग व यातायात व्यवस्था के दौरान दिनांक 15.10.2025 को सिरसा गेट के पास तैनात ट्रैफिक आरक्षक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक आ रही कार को रोकने का प्रयास किया।
वाहन चालक ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए कार स्वीफ्ट क्रमांक CG 04 Q 5678 से आरक्षक को जान से मारने की नियत से कुचलने का प्रयास किया। तत्पश्चात जिले में घेराबंदी कर उक्त कार को पकड़ लिया गया।
चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम नीरज वर्मा (27 वर्ष), निवासी रायपुरा, जिला रायपुर बताया। उसने बताया कि वह अपने भाई के साथ अवैध नशीली दवाइयों का परिवहन कर रहा था, इसलिए पुलिस से बचने के लिए नहीं रुका।
घटना पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 392/25 धारा 109(1), 132, 221 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी की कार की विधिवत तलाशी में 25 नग ग्लेनकफ सीरप तथा चरोदा रेल विहार निवासी बाबा नामक व्यक्ति से खरीदे गए 25 नग Glankof-T (Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride Syrup) बरामद किए गए।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 67 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी —
- नीरज वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी रायपुरा जिला रायपुर
- ऋषभ वर्मा
