अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने किया नेशनल हाइवे 30 में चक्काजाम

सत्येन्द्र बडघरे कवर्धा – भोरमदेव शक्कर कारखाने के बाहर किसानों ने नेशनल हाइवे 30 को जाम कर दिया जिसके चलते घंटों तक हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा ट्रक, बाइक और बसों की लाइनें दोनों तरफ़ से रुक गई और राहगीर परेशान हुए

किसान अपनी तीन सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन पर डटे हुए नजर आए
जिसमें नए शेयर में किसानों के नाम जोड़ने में हो रहा भेदभाव तुरंत बंद किया जाए शेयरधारी किसानों को 1250 रुपए में 50 किलो शक्कर देने की घोषणा जल्द लागू की जाए।
किसानों ने कहा कि जब हम कारखाने के हिस्सेदार हैं, तो सस्ता शक्कर देने में देरी क्यों होती है

साथ ही 100 रुपए का बोनस जो पिछले सीजन से बकाया है, उसे तुरंत भुगतान किया जाए।
साथ ही किसानों ने आरोप लगाया कि बार-बार आश्वासन दिया जाता है ह लेकिन बोनस अब तक नहीं मिला।

वहीं मौके पर पुलिस बल तैनात दिखी किसानो ने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा।
वहीं यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन किसान अपने हक़ पर डटे हुए नजर आए।
अब देखना यह है कि किसानों की इस परेशानी का अंत कब तक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *