ऑपरेशन “विश्वास” के अंतर्गत नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही,नशीली दवाओं के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत आरोपी रिमांड में जेल दाखिल

दुर्ग । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाँक 16/09 को पद्मनाभपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपी के कब्जे से 07 नग सफेद प्लास्टिक की बोरियों में नशीली दवाई बरामद की गई। आरोपी वैभव खण्डेलवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से उसे रिमांड में जेल भेजा गया।

आगे की विवेचना में वैभव खण्डेलवाल के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर अन्य संदेहियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कुणाल यादव, वासू सिंह राजपूत एवं अब्दुल अलीम पोटिया रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास मौजूद हैं। सूचना पर गवाहों को साथ लेकर घेराबंदी की गई और संदेहियों को पकड़ा गया।

धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के नोटिस देकर तलाशी लेने पर:

  • कुणाल यादव से अल्प्रज़ोलम की 01 स्ट्रीप (10 गोली),
  • वासु सिंह राजपूत से अल्प्रज़ोलम की 02 स्ट्रीप (20 गोली),
  • अब्दुल अलीम से अल्प्रज़ोलम की 15 गोली बरामद की गई।

सभी जब्त सामग्री को मौके पर विधिवत सीलबंद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई तथा न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

आरोपीगण

  • कुणाल यादव, उम्र 21 वर्ष, पता – शंकर नगर
  • वासु सिंह राजपूत, उम्र 21 वर्ष, पता – दुर्गा चौक शंकर नगर
  • अब्दुल अलीम, उम्र 27 वर्ष, पता – हुडको थाना भिलाई नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *