धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार


➡️ थाना सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही
➡️ जिला अस्पताल नल घर एवं दबे पेट्रोल पंप के पास की घटना
➡️ आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू जब्त
➡️ आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
➡️ आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
➡️ असामाजिक तत्वों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी


मामला 1

दुर्ग । दिनांक 07.09.2025 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि दबे पेट्रोल पंप के पास रोड पर एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है।
सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, जिसने अपना नाम आदित्य मिश्रा उम्र 25 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर, मिनी माता चौक, पुलगांव बताया।
आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया गया।

मामला 2

इसी प्रकार, जिला अस्पताल नल घर के पास रोड पर भी एक व्यक्ति द्वारा धारदार चाकू लेकर डराने-धमकाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।
मुखबिर की जानकारी पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम यासीन खान उम्र 26 वर्ष निवासी बास पारा, वार्ड नंबर 28, दुर्ग बताया।
उसके कब्जे से भी धारदार चाकू जब्त किया गया।

दोनों मामलों में आरोपियों का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


अपराध क्रमांक

  • 431/2025
  • 432/2025

धारा

  • 25, 27 आर्म्स एक्ट

आरोपी

  1. आदित्य मिश्रा, उम्र 25 वर्ष, पता – गायत्री मंदिर, मिनी माता चौक के पास, पुलगांव
  2. यासीन खान, उम्र 26 वर्ष, पता – बास पारा, वार्ड नंबर 28, दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *