विशेष टीम ने खोजे 303 गुम मोबाइल, लगभग 70 लाख रुपये का सामान बरामद


दुर्ग । दुर्ग जिले के विशेष टीम द्वारा 303 नग गुम मोबाइल बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है। गुम मोबाइलों का विवरण CIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल से प्राप्त किया गया था। बरामद मोबाइलों का वितरण संबंधित मालिकों को किया जा रहा है। यह कार्यवाही एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) दुर्ग एवं विशेष टीम द्वारा की गई।

जिले में लगातार गुम मोबाइलों की रिपोर्ट थानों में दर्ज की जा रही थी। गुम मोबाइलों की पतासाजी कर आवेदकों को सुपुर्द करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे। जिसके परिपालन में जिले के पुलिस अनुविभागों से बल एकत्र कर एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम को गुम हुए मोबाइल खोजकर ACCU कार्यालय में जमा करने का दायित्व सौंपा गया।

एसीसीयू एवं विशेष टीम द्वारा वर्ष 2024-2025 में प्राप्त गुम मोबाइलों के आवेदन पत्रों के आधार पर अभियान चलाकर दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों से 303 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों का कुल मूल्य लगभग 70 लाख रुपये है, जिन्हें संबंधित आवेदकों को विधिवत वितरण किया जा रहा है।

संबंधित मोबाइल स्वामी एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट कार्यालय सेक्टर-3 से अपना मोबाइल प्राप्त कर सकते हैं।

इस कार्यवाही में विशेष टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही:

  1. आरक्षक 1514 मोहम्मद फारुख खान (थाना धमधा)
  2. आरक्षक 969 वसीम खान (चौकी जेवरा सिरसा)
  3. आरक्षक 1561 नारायण ठाकुर (थाना नेवई)
  4. आरक्षक 111 जीत यादव (थाना आर जामगांव)
  5. विश्वजीत सिंह (भिलाई भट्ठी)
  6. आरक्षक भागवत प्रसाद (थाना छावनी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *