महिला रक्षा टीम ने सीएसआईटी कॉलेज पुलगांव में ऑपरेशन विश्वास के तहत नशे व यौन उत्पीड़न से बचाव पर जागरूक किया


दुर्ग । महिला रक्षा टीम दुर्ग द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत सीएसआईटी कॉलेज पुलगांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न, अनजान व्यक्तियों से अपनी निजी जानकारी साझा न करने, मोबाइल फोन के सुरक्षित उपयोग और साइबर डिजिटल अरेस्टिंग से संबंधित जानकारी दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर (आईयूसीएडब्ल्यू) ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, नशे के दुष्प्रभाव और नशामुक्ति के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

सहायक उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को आपातकालीन नंबर 112, 9479192099 और 1930 की जानकारी देते हुए अपनी निजी जानकारी अनजान व्यक्तियों से साझा न करने की हिदायत दी। साथ ही सोशल मीडिया के सेफ्टी फीचर्स का उपयोग करने, मोबाइल में महत्वपूर्ण नंबर सुरक्षित रखने, अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करने और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में लगभग 225 छात्र-छात्राएं, कॉलेज प्रिंसिपल, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा महिला रक्षा टीम के सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *