
:: प्रेस विज्ञप्ति ::
- सशक्त एप के माध्यम से मिली बड़ी सफलता।
- थाना मोहन नगर पुलिस एवं गठित टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही।
- थाना क्षेत्र एवं अन्य थाना क्षेत्र से चोरी की मशरूका मोटर सायकल बरामद।
- नाबालिक बालक एवं आरोपी अपने शौक पूरा करने के लिए करते थे मोटर सायकिल चोरी।
- 02 विधि से संघर्षरत बालक एवं 01 आरोपी गिरफ्तार।
- चोरी के वाहन खरीदने वालों के विरुद्ध भी की गई कार्यवाही।
- कुल 19 नग मोटर सायकल (10 एक्टिवा, 09 अन्य दोपहिया) बरामद, कीमत लगभग 15 लाख रुपये।
दुर्ग । दुर्ग जिले में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी अनुभाग स्तर पर आरोपियों की धरपकड़ एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी हेतु विशेष टीम गठित की गई थी।
दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सशक्त एप” के अंतर्गत लावारिस एवं चोरी गए वाहनों की खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्रीन चौक के पास 03 संदिग्ध लड़कों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि पिछले 4 माह में कुल 19 दोपहिया वाहन चोरी किए हैं।
चोरी के वाहन विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा अपने परिचितों के माध्यम से कम कीमत पर बेचे जाते थे। खरीदार यह जानते हुए भी कि वाहन चोरी का है, बिना नंबर और बिना कागजात के खरीद लेते थे। इस पर कुल 14 खरीददारों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सउनि चंद्रशेखर सोनी, प्र.आर. मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक हिमांशु जंघेल, आरक्षक खिलेश कुर्रे, आरक्षक रवि शंकर मरकाम एवं आरक्षक गजेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जप्त की गई मोटरसायकलों की सूची पृथक से संलग्न है।