
थाना वैशाली नगर पुलिस की जुआड़ियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।
52 पत्ती ताश से रुपए-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते 11 आरोपी पकड़े गए।
आरोपियों से 10 मोबाइल फोन और नगद 2,18,000 रुपए जब्त।
छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई।

दुर्ग । दिनांक 23.08.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रामनगर स्थित जलाराम कैटर्स के पीछे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं और रुपए-पैसे का दांव लगा रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना वैशाली नगर एवं भिलाई नगर पुलिस टीम द्वारा रेड की गई।
पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –
- गोपाल कुमार अग्रवाल, शॉप 12, जोन-2 खुर्सीपार, भिलाई
- प्रदीप लाया, सड़क 18-B स्मृति नगर
- ए.के. जैन, मकान 222, शांति नगर, सड़क 3, वैशाली नगर
- बुधराम निर्मलकर, पोलसाय पारा, सत्यम बेकरी के पास, दुर्ग
- मनोज सिंह, ढाचा भवन, र्सा मंदिर के पास, जामुल दुर्ग
- पवन कुमार, ईडब्ल्यूएस 65, वैशाली नगर
- अनुप कुमार धौटे, I/502 दिनदयाल कॉलोनी, खम्हरिया, स्मृति नगर
- शंक गेडवानी, संतराबाड़ी नाला के पास, मोहन नगर, दुर्ग
- विनोद अग्रवाल, मकान 110, सड़क 3, शांति नगर, वैशाली नगर दुर्ग
- रोहन अग्रवाल, हाउसिंग बोर्ड, थाना जामुल
- राजेश, केपीएस स्कूल के पास, सुंदर नगर, थाना वैशाली नगर
आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश और नगद ₹2,18,000 जब्त किए गए। आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पाए जाने पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 284/2025 दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।