सुपेला पुलिस की कार्यवाही : एक्टिवा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाकू और मोबाइल बरामद


दुर्ग । प्रार्थी सईद खान निवासी नेहरू नगर ईस्ट ने 20 अगस्त 2025 को थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 अगस्त 2025 को रात 8:45 बजे उसके घर के सामने खड़ी एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 07 CU 9581 अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 982/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया।

जांच के दौरान प्रार्थी ने बताया कि संदेही ने फोन कर जानकारी दी कि उसकी स्कूटी उसके पास है और 6000 रुपये देने पर उसे लौटा देगा। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर घड़ी चौक के पास से संदेही को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम आदित्य बाग उर्फ आदि निवासी कुकुरबेड़ा, गुरुद्वारा के पास थाना आमानाका रायपुर, हाल निवासी मॉडल टाउन सड़क नंबर 01 स्मृति नगर थाना सुपेला बताया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा, एक मोबाइल फोन और एक धारदार चाकू बरामद किया गया।

आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी अपराध दर्ज हैं। इस मामले में अपराध क्रमांक 83/2025 धारा 303(2), 308(1) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, प्रआर अभय शुक्ला, आरक्षक सूर्य प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह राजपूत और कुलदीप शुक्ला का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी
आदित्य बाग उर्फ आदि, निवासी कुकुरबेड़ा, गुरुद्वारा के बगल में थाना आमानाका रायपुर, हाल निवासी मॉडल टाउन सड़क नं. 01, स्मृति नगर थाना सुपेला, जिला दुर्ग।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *