मौसमी बीमारियों से बचाव, किए जा रहे दवा छिड़काव

भिलाई नगर। निगम क्षेत्रांतर्गत मच्छर जनित रोग डेंगू, मलेरिया से बचाव एवं नियंत्रण हेतु मच्छर उन्मूलन कार्यक्रम हेतु निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा निर्देश दिए गए हैं । निर्देशों के परिपालन में स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली और वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के के सिंह के मार्गदर्शन में विगत दिनों हुई लगातार 4-5 दिनों वर्षा एवं रूक जाने के उपरांत निगम के सभी जोन के विभिन्न वार्डों में मच्छर लार्वा की उत्पत्ति न हो उसके लिए दवा छिड़काव कार्य जारी है । जोन -1नेहरू नगर में -46, जोन -2 वैशाली नगर में -36, जोन -3 मदर टेरेसा नगर में -25 एवं जोन -4 शिवाजी नगर में -46 कुल -131 स्थलों गड्ढों/नालियों के ठहरे बरसाती जमाव पानी में जला आयल का छिड़काव कार्य किया गया है।
निगम का विशेष दस्ता एवं जिला मलेरिया विभाग के सर्वेलेंस कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम द्वारा सर्वेलेंस सर्वेक्षण एवं कीटनाशक औषधि का छिड़काव कार्य निरंतर जारी है।
01/07/2025 से 12/07/2025 तक कुल 652 घरों का सर्वेक्षण कर कुल -2373 (कूलर/टंकी/ड्रम -कंटेनर , अन्य स्रोत -3)का जांच किया गया। सर्वेक्षण के दौरान कूलर -125, टंकी -90, ड्रम/कंटेनर -109, अन्य स्रोत -3 कुल 327 पात्रों का संग्रहित पानी खाली कराया गया। सर्वेक्षण के दौरान कूलर -13, टंकी -9, ड्रम/कंटेनर -02 एवं अन्य स्रोत -3 कुल 24 स्रोतों में मच्छर लार्वा पाया गया, जिसमें स्प्रेयर पंप द्वारा पानी मिश्रित एक्यूगार्ड का छिड़काव कर विनिष्ट किया गया है।
मच्छर लार्वा/व्यस्क मच्छरों के नियंत्रण के लिए स्प्रेयर पंप द्वारा कुल 738 कुंलरों में पानी मिश्रित एक्यूगार्ड एवं व्यस्क मच्छरों के नियंत्रण हेतु 510 घरों में 842 कूलर में पानी मिश्रित मैलाथियान का छिड़काव कार्य किया गया है। जन समुदाय में जन जागरूकता लाने के लिए 198 पाम्पलेट वितरण कार्य के साथ सभी सर्वेक्षित घरों में मच्छर रोधी आवश्यक स्वास्थ्य शिक्षा दिया गया।
महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, निगम क्षेत्र में मच्छर जनित रोग डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए ऐसे सभी भू स्वामियों से अपील किए हैं । जिनके खाली प्लाट में बरसाती पानी का जमाव हो गया है तत्काल पानी की निकासी स्वत: कराएं अथवा बरसाती ठहरे पानी में जला आयल का छिड़काव कर मच्छर लार्वा नियंत्रण कार्यों में अपना सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *