सशक्त ऐप की मदद से चोरी की स्प्लेंडर मोटर साइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग । थाना भिलाई नगर पुलिस ने सशक्त ऐप और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी गई मोटर साइकिल को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रार्थी मनीष रंगारी, निवासी बीड़ी कॉलोनी, गौतम नगर, उरला, जिला दुर्ग, ने 23 मई 2025 को थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 मई की शाम लगभग 5 बजे वह श्रीनाथ पाव भाजी, सिविक सेंटर में काम करने गया था। उसने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल (क्रमांक CG 07 BW 9546) को दुकान के पीछे खड़ा किया था। रात लगभग 10 बजे जब वह घर लौटने के लिए निकला, तो देखा कि वाहन चोरी हो चुका था।

मामले में अपराध क्रमांक 227/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान दिनांक 11 जुलाई 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक मोटर साइकिल को बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। इस सूचना पर थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी तुलेश्वर निर्मलकर ने बताया कि उसने मई माह में श्रीनाथ पाव भाजी के पास से मोटर साइकिल चोरी की थी और उसे बेचने के लिए अपने दोस्त गुलशन कुमार साहू को दिया था। आरोपी गुलशन कुमार की निशानदेही पर चोरी गई स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल (कीमत लगभग ₹50,000) को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया।

पूरे प्रकरण में आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस के तहत पाए जाने से दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

आरोपी:

  1. तुलेश्वर निर्मलकर
  2. गुलशन कुमार साहू

जप्त माल:

  • मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG 07 BW 9546
  • अनुमानित कीमत: ₹50,000

अपराध क्रमांक: 227/2025
धारा: 303(2), 317(5) बीएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *