ABVP दुर्ग विभाग को मिला नया विभाग संयोजक – श्री कुनाल सिंह राजपूत

दुर्गअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) — जो कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है — द्वारा अंबिकापुर प्रांत अभ्यास वर्ग (आयोजन तिथि: 27 से 29 जून 2025) के सफल समापन अवसर पर श्री कुनाल सिंह राजपूत को दुर्ग विभाग संयोजक के महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है।

श्री कुनाल सिंह राजपूत परिषद के एक सक्रिय, प्रतिबद्ध एवं अनुभवी कार्यकर्ता रहे हैं। पूर्व में उन्होंने संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं कार्यकुशलता के साथ किया है। संगठन के प्रति उनकी दृढ़ निष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए यह नियुक्ति की गई है।

उनकी नियुक्ति से परिषद को दुर्ग विभाग में संगठनात्मक विस्तार, छात्र-कल्याण एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार में और अधिक गति प्राप्त होगी। परिषद को पूर्ण विश्वास है कि श्री राजपूत के नेतृत्व में दुर्ग विभाग नए आयाम स्थापित करेगा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,दुर्ग
9807276008

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *