आयुक्त ने सी.एंड.डी. वेस्ट प्लांट एवं वेडिंग जोन निर्माण का किया औचक निरीक्षण

भिलाईनगर। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय जोन क्रमांक 03 मदर टेरेसा नगर में विभिन्न निर्माण कार्य एवं साफ-सफाई का सुबह 7.30 बजे निरीक्षण करने पहुंचे। जोन कार्यालय के समीप रखे सी एंड डी वेस्ट हटाने का निर्देश दिया गया । वार्ड क्रं. 37 नंदनी रोड में वेडिंग जोन निर्माण स्थल को व्यवस्थित करने कहा गया। वार्ड क्रं. 33 करूणा अस्पताल के सामने तेल्हा नाला का सफाई कार्य किया जा रहा है, जिसे बारिश से पूर्व कराने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को निर्देशित किये। वार्ड क्रं. 34 पार्षद जालंधर सिंह के साथ मिलन चौंक के आस-पास सफाई व्यवस्था एवं निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर भवन निर्माण की गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने उपअभियंता को निर्देशित किये।


डोम शेड निर्माण स्थल का दस्तावेज और न्यायालयीन प्रक्रिया के संबंध में परीक्षण करने निर्देशित किया गया। शिकायत प्राप्त हुई कि चंद्रा मोर्या टाकिज के समीप अंडर ब्रिज में पानी भर रहा है। तत्काल निरीक्षण करने पहुंचे, वहां संमवेल सही पाया गया। जोन 01 अंतर्गत राधिका नगर एस.एल.आर.एम. सेंटर के समीप विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है जिसमें नियमानुसार कार्यवाही कर कब्जा हटाने कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। समीपस्थ एस.एल.आर.एम. सेंटर में सफाई व्यवस्था का अवलोकन कर कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर का जांच किया गया। कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए कटौती हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण कै दौरान सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता शंकर सुवन मरकाम, जोन सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, जोन स्वच्छता निरीक्षक, पीआईयू अभिनव ठोकने, पीडब्लूडी के सुपरवाईजर, जोनल आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *