प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 44 हितग्राहियों को मकान आबंटन किया गया

भिलाईनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक अंतर्गत निर्मित आवासो का आबंटन नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय सभागार में खुली लाटरी पद्वति से किया गया। मकान आबंटन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, एम.आई.सी. सदस्य साकेत चंद्राकर एवं निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय उपस्थिति में 44 हितग्राहियों को शामिल कर लाटरी पद्वति से मकान आबंटित किया गया।


मकान आबंटन के दौरान आवास विभाग के नोडल अधिकारी डी.के.वर्मा, उपअभियंता दीपक देवांगन, आवास प्रभारी विद्याधर देवांगन, जोन सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, नम्रता सिंह ठाकुर, जागेश्वर साहू, महेत्तर सोनी, थलेश्वर जोशी, सूडा के इंजीनियर आदित्य ठाकुर, उत्पल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *