
• सिम पोर्ट करने के बहाने गुमराह कर की गई धोखाधड़ी
• पीड़ित से अंगूठा लगवाकर खरीदी गई सिम, अन्य को की गई बिक्री
भिलाई । कुरूद निवासी आशीष चतुर्वेदी द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जियो और एयरटेल कंपनी से जुड़े दो लोगों ने मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के बहाने उन्हें गुमराह कर धोखाधड़ी की। आरोपियों ने उनका थम्ब इम्प्रेशन लेकर फर्जी तरीके से सिम खरीदी और अन्य व्यक्तियों को बेच दी।
मामले में थाना जामुल में अपराध क्रमांक 406/2025 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि एवं 42(2)(ई) टेली कम्युनिकेशन एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने मोनेन्द्र कुमार यादव (निवासी कोहका, भिलाई) और सीता देवी यादव (निवासी कुरूद) को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि जियो और एयरटेल कंपनी के नाम पर सिम पोर्ट के बहाने थम्ब इम्प्रेशन लेकर फर्जी सिम तैयार कर दूसरों को बेची जाती थी।
दोनों आरोपियों को 07 जून 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी –
(1) मोनेन्द्र कुमार यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी मंगल बाजार, कोहका, सुपेला
(2) सीता देवी, उम्र 28 वर्ष, निवासी नालंदा स्कूल के पीछे, थाना जामुल
कार्यवाही में सहयोगी टीम –
थाना प्रभारी जामुल, उप निरीक्षक पुनीत राम सूर्यवंशी, सउनि महफूज खान, आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, जी. सामुएल, चन्द्रभान यादव, चंदन सिंह, रूप नारायण बाजपेयी, अतुल सिंह यादव का विशेष योगदान रहा।