वैशानी नगर जोन क्र. 02 के विभिन्न वार्डो के कार्यो का आयुक्त ने किया निरीक्षण



भिलाई, । नियमित भ्रमण के दौरान आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय जोन क्र. 02 वैशाली नगर के विभिन्न वार्डो में हो रहे विकास कार्यो का कार्यपालन अभियंता अरविन्द शर्मा, उप अभियंता अर्पित बंजारे के साथ विभिन्न कार्यो का निरीक्षण करने पहुॅचे। जिसमें प्रमुख रूप से राम नगर में पानी टंकी का निर्माण कार्य के प्रगति के बारे में चर्चा किये । पानी टंकी का निर्माण समयवाधि के अन्दर हो जाना चाहिए। जिससे इस क्षेत्र के निवासियों को प्रयाप्त मात्रा में पीने का पानी मिल सके। अभी पानी का प्रेशर कम होने से समस्या हो रही है ।गौरव पथ के समीम निर्मित मंगध तेली सामाज द्वारा सार्वजनिक भवन का निर्माण किया गया है। जिसे वहा शादी विवाह, पार्टी के लिये किराये में देता है। प्ररांभिक रूप से देखने में लगा की आबंटित भूखण्ड से अतिरिक्त सार्वजनिक भूखण्ड मे कब्जा कर करके बनाया गया है। कुछ नले की जमीन भी दबा दी गई है। भवन का किराया प्रतिदिन 75000 रूपये के हिसाब से किराये लिया जा रहा है। उक्त प्लाट का सीमांकन करने के लिये भवन अधिकारी को निर्देशित किये।


हाउसिंग बोर्ड सूर्यकुण्ड तालाब का निरीक्षण किया गया। तालाब में नियमित रूप से जल भराव बरसात के पानी से कैसे किया जाये। इसके बार में कार्ययोजना बनाने के लिये, एवं तालाब के चार तरफ वृक्षारोपण करने का भी निर्देशित किये। गौरव पथ पर लगे वाटर एटीएम के र्कैश मशीन काम नही कर रहा है। उसको ठीक करने के लिये निर्देशित किये। बरसात को देखते हुऐ वार्ड क्र. 29 में नालियों एवं बडे नालों की सफाई की जा रही है। वार्ड पार्षद संजय सिंह के साथ वार्डो में भ्रमण किया गया। जल भराव क्षेत्र में साफ-सफाई किया जा रहा है। पार्षद संजय सिंह द्वारा जानकारी दी गई की बहुत सारे नाली के ऊपर अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे नाली की सफाई करने में परेशानी हो रही है। मै स्वयं सबके पास चलकर के नाली के ऊपर से कब्जा हटावाने मे सहयोग करूगा। कुछ लोगो के कारण सब को समस्या का समाना करना पड रहा है।
आयुक्त पाण्डेय ने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा को निर्देशित किये की नाली के ऊपर अतिक्रमण को हटाते समय यह ध्यान दिया जाये कि, जितने से काम चल सके, सफाई अच्छी तरह से हो सके उतना ही तोड़ा जावे। किसी को भी अनआवश्यक परेशानी का समाना नही करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *