निगम के 8 कर्मचारियों को सेवानिवृत्त पश्चात् बिदाई दी गई


भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 8 कर्मचारियों को ससम्मान बिदाई दी गई। मुख्य कार्यालय सभागार में निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्हए शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को साझा करते हुए कर्मचारियों ने बातया की पूर्व साडा मे बहुत संघर्ष के बाद नियतिम कर्मचारी के रूप से सेवानिवृत्त हो रहे। इस बात से हम सभी को बहुत खुशी है। साडा के समय से विभिन्न विभागो में कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किए। हम सबको गर्व है अपनी क्षमता के अनुसार कार्य किए।
नगर निगम भिलाई के सेवानिवत्तृ होने वाले कर्मचारी मोती लाल शर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक जोन क्र. 03, अशोक कुमार हेल्पर/क्लीनर जोन क्र. 04, आशा राम , चैकीदार जोन क्र. 02, पवन कुमार वर्मा सहायक मिस्त्री जोन क्र. 03, के.सिदैयया सफाई कामगार जोन क्र. 01, हेमचंद सफाई कामगार जोन क्र. 01, ईश्वरलाल निर्मलकर सफाई कामगार जोन क्र. 04, एवं श्रीमती अपईअम्मा सफाई कामगार जोन क्र. 05 इस प्रकार 8 कर्मचारियों को बिदाई दी गई।
बिदाई कार्यक्रम में लेखाधिकारी चन्द्रभूषण साहू, सहायक अधीक्षक शालिनी घुरव, जोन प्रभारी राजस्व अधिकारी शारद दुबे, सहायक प्रभारी अधिकारी उद्यान संजय शर्मा, भिलाई छत्तीसगढ़ स्वाशासकी अध्यक्ष शाशिभूषण मोहन्ती, कृष्णा देशमुख, राजसच्चर, रिता यादव आदि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *