कुम्हारी में गौ क्रूरता की घटना: लक्ष्मी डेरी की गाय के दोनों कान काटे, बजरंग दल ने थाने में सौंपा ज्ञापन



दुर्ग । कुम्हारी जजगीरी में स्थित लक्ष्मी डेरी की एक गाय के साथ अमानवीय घटना सामने आई है, जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति ने गाय के दोनों कान काट दिए। घटना की जानकारी मिलते ही डेरी प्रबंधक ने बजरंग दल को सूचित किया।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आज बजरंग दल ने कुम्हारी थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपी की पहचान कर उस पर उचित धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बजरंग दल के जिला सह संयोजक पुष्पराज सिंह, जिला गौ रक्षा प्रमुख अरुण शर्मा, दीपेश, सूर्यांशु, युवराज, हितेश सोनी, भूपेंद्र मानिकपुरी, खिलावन ठाकुर, भोजराज, जय देवांगन समेत कई अन्य बजरंगी भाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *