दुर्ग में आबकारी विभाग की कार्रवाई: भिलाई के सूर्या मॉल में फेमस बार में छापा, अवैध शराब का स्टॉक जब्त


दुर्ग । दुर्ग जिले में आबकारी विभाग की संभागीय उड़नदस्ता टीम ने शुक्रवार को भिलाई के सूर्या मॉल स्थित लिस्टोमनिया बार में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब का स्टॉक पाया, जिसे जब्त कर लिया गया है।

कार्रवाई के दौरान क्या मिला?
टीम ने लिस्टोमनिया बार में 62 पेटी शराब आउट ऑफ स्टॉक होने पर जब्त किया। इसके साथ ही 696 बोतल शराब दूसरे जगह की मिली, जो नियमों के विरुद्ध है। कई बोतलों में सील तो लगी थी, लेकिन उनका ढक्कन लूज था, जिससे शराब में मिलावट किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

आगे की कार्रवाई
आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब जब्त कर वहां के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। टीम मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। सहायक आयुक्त नवीन प्रताप सिंह तोमर के नेतृत्व में संभागीय उड़नदस्ता टीम लगातार दुर्ग जिले में छापामार कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *