पाइप लाइन बिछाने के बाद रोड संधारण नहीं होने पर बिफरी महापौर

  • स्टेशन मरोदा की समस्या से रूबरू हुई महापौर शशि

रिसाली । शिव पारा स्टेशन मरोदा में पाइप लाइन को भूमिगत करने के बाद सड़क मरम्मत नहीं होने पर रिसाली महापौर शशि सिन्हा नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ठेकेदार को सड़क मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए है। माॅर्निंग विजिट के तहत महापौर शशि सिन्हा सफाई व्यवस्था का भी वार्ड 17 पहुंचकर जायजा ली।


महापौर शशि सिन्हा सुबह 7ः30 बजे शिव पारा स्टेशन मरोदा पहुंची। महापौर सबसे पहले सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए नागरिकों से मुलाकात की। सफाई कर्मी की उपलब्धता और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की समीक्षा करते हुए उन्होंने नागरिकों से बातचीत की। इस दौरान नागरिकों और क्षेत्रीय पार्षद गजेन्द्री कोठारी ने भूमिगत पाइप लाइन विस्तारीकरण कार्य में सड़क समतलीकरण नहीं होने की बात को प्रमुखता से रखा। महापौर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य करने वाले एजेंसी को तलब कर तत्काल सड़क ठीक कराए। इस दौरान महापौर परिषद के सद्स्य संजू नेताम, जहीर अब्बास समेत पार्षद गजेन्द्री कोठारी और निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

नागरिकों ने महापौर समक्ष रखी मांग

  • राम वर्मा के घर से संतोषी साहू के घर तक नाली निर्माण।
  • तिरंगा चौक में ग्रील लगाने की मांग।
  • सुलभ शौचालय के पास नाली निर्माण।
  • शिव पारा में प्रकाश व्यवस्था बेहतर के साथ-साथ विद्युत तार की व्यवस्था।
  • लो प्रेशर की शिकायत का निराकरण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *