देशभर में बारिश, आंधी और लू का कहर: IMD ने 2 जून तक चेतावनी जारी की

रायपुर । भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 जून तक देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। इसका प्रभाव दक्षिण भारत, पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर, पूर्वी, मध्य और उत्तर भारत के कई राज्यों में देखने को मिलेगा।

  • दिल्ली-NCR: मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है, 29 मई तक आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना। अधिकतम तापमान 39°C तक रहने का अनुमान।
  • उत्तर भारत: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 28 मई से 2 जून तक तेज हवाएं (70 किमी/घंटा तक), बारिश और बिजली गिरने की संभावना। हिमाचल में ओलावृष्टि और राजस्थान-जम्मू में लू का खतरा।
  • दक्षिण भारत: केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी। तेलंगाना में 28-29 मई को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत।
  • पूर्वोत्तर भारत: मिजोरम, असम और मेघालय में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी। अगले 7 दिन तक गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना।
  • पूर्व और मध्य भारत: ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और विदर्भ में 31 मई तक बारिश और आंधी का पूर्वानुमान। ओडिशा में 27 और 29 मई को भारी बारिश की संभावना।
  • तापमान में बदलाव: उत्तर भारत में अगले दो दिन तापमान बढ़ेगा (2-3 डिग्री), फिर गिरावट। मध्य भारत में तीन दिन स्थिर तापमान, फिर हल्की बढ़ोतरी। पूर्व भारत में कोई बड़ा बदलाव नहीं।

IMD ने लोगों को सतर्क रहने, मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *