हुक्का पीते पकड़े गए पांच युवक, कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई

दुर्ग । दिनांक 14.05.2025 को सूचना मिली कि यातायात कार्यालय के सामने मेन रोड सुपेला में एक इनोवा कार के अंदर कुछ लोग हुक्का पी रहे हैं। सूचना पर सुपेला पुलिस द्वारा मौके पर दबिश दी गई।

कार में अनिकेत नायक, ऋषभ कुमार जैन, दीपक गुप्ता, दुर्गेश कुमार घृतलहरे और आयुष सोनी मिले, जो एक-दूसरे से हुक्का आदान-प्रदान कर पीते पाए गए।

कार से एक पुरानी इनोवा कार (CG 07 BH 9500), लकड़ी के दोनों किनारों वाला पुराना हुक्का पाइप, पुराना स्टील का हुक्का पार्ट, कांच की मटकी, सीलबंद हुक्का पार्ट, हर्बल फ्लेवर का पैकेट, कोक के पैकेट और खुला पेपर जब्त किया गया।

आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 543/2025 धारा 21(2) कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

इस कार्यवाही में सुपेला थाना की टीम की विशेष भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अनिकेत नायक
  2. ऋषभ कुमार जैन
  3. दीपक गुप्ता
  4. दुर्गेश कुमार घृतलहरे
  5. आयुष सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *