
दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनातनी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया है। इस फैसले के तहत लाल किला, कुतुब मीनार सहित ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव
दिल्ली पुलिस ने लाल किला और कुतुब मीनार के पास पुलिस बलों की तैनाती बढ़ा दी है। ऐतिहासिक इमारतों के पास भारी संख्या में भीड़ आती है, ऐसे में एहतियातन यह कदम उठाया गया है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है।
दिल्ली पुलिस का बयान
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आमतौर पर सुरक्षा हर रोज होती है, लेकिन बॉर्डर पर तनाव देखते हुए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भी फोर्स बढ़ी गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
चंडीगढ़ में भी अलर्ट
चंडीगढ़ में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। चंडीगढ़ में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन पूरे शहर में बज रहे हैं। एयरफोर्स स्टेशन को एयर वॉर्निंग दी गई है। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की हिदायत दी है। मोहाली में भी अलर्ट है।