रायपुर के दो अधिवक्ताओं को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने नियुक्त किया स्टेंडिंग काउंसिल के रूप में


रायपुर । रायपुर के हाई कोर्ट अधिवक्ता जीतेंद्र नाथ नंदे और धीरज वानखेड़े को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (नेशनल मेडिकल कमीशन) ने स्टेंडिंग काउंसिल नियुक्त किया है। दोनों अधिवक्ता उच्च न्यायालय के समक्ष आयोग के हितों का प्रतिनिधित्व करने और बचाव करेंगे।

नियुक्ति की अवधि
यह नियुक्ति तीन सालों के लिए की गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि नियुक्ति की अवधि प्रदर्शन के आधार पर और सक्षम प्राधिकारी के विवेक पर बढ़ाई या घटाई जा सकती है।

प्रस्ताव स्वीकार करने की समय सीमा
पत्र प्राप्ति के सात दिनों के भीतर प्रस्ताव को स्वीकार करने की पुष्टि करनी होगी। यदि इस अवधि के भीतर प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं होती है, तो प्रस्ताव स्वमेव वापस ले लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *