तीन आरोपी गिरफ्तार पंडरिया पुलिस की कार्रवाई और निकाली बारात

सत्येन्द्र बडघरे कवर्धा – जिले की पंडरिया पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बारात निकाली और न्यायालय में पेश किया है।

बताया जा रहा है कि मामला दिनांक 17.04.2025 की रात्रि का है जब मानस साहू पिता बीनू राम साहू निवासी ग्राम कुम्ही, थाना पांडातराई ने थाना पंडरिया में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह सायं 5:00 बजे घरेलू सामान लेकर लौट रहा था, तभी ग्राम रेहूता तालाब के पास जसमीत भारत, सूरज जोशी एवं उनके दो अन्य साथियों ने रास्ता पूछने के बहाने रोका और मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी एवं लोहे की पाइप से मारपीट की उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 70/25 धारा 296, 115(2), 351(3), 324(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की जानकारी उच्च अधिकारीयो को दी गई और उनके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नितिन तिवारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई टीम द्वारा संदिग्ध आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ की गई इस दौरान आरोपियों ने पुनः उत्तेजक भाषा में धमकी देना जारी रखा जिससे उनके आक्रामक इरादों की पुष्टि हुई जिसके चलते उक्त परिस्थितियों को देखते हुए जसमीत भारत, थाना चिल्फी, जिला मुंगेली, सूरज जोशी निवासी भरेवापारा, पंडरिया, जिला कबीरधाम एवं राकेश सूर्यवंशी निवासी बसिया, थाना सिरगि जिला बिलासपुर को भारतीय न्याय संहिता की 17.04.2025धारा 170 के अंतर्गत तत्काल गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी की सूचना आरोपियों के परिजनों को प्रदान कर उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया साथ ही कबीरधाम पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *