रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन सट्टा गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार


रायपुर । रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते

  • खूबीराम पटेल: पिता भूपतराम पटेल, उम्र 27 वर्ष, पता ग्राम सासाहोली वार्ड न 2 थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर
  • सोनू ऊर्फ शिवा सेन: पिता प्रकाश सेन, उम्र 30 वर्ष, पता सासाहोली वार्ड 1 थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर
  • शैलेन्द्र सिंह ऊर्फ सोनू: पिता स्व. वीरेंद्र सिंह, उम्र 28 वर्ष, पता कर्मचारी कॉलोनी वार्ड न. 7 थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार

जप्त सामान की जानकारी

  • 7 मोबाइल फोन
  • नगदी रकम लगभग 1,20,000 रुपये
  • विभिन्न कम्पनी के चेकबुक, पासबुक और एटीएम कार्ड
  • सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब

कार्रवाई की जानकारी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 125/25 धारा 4(क) जुआ एक्ट और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत कार्यवाही की है। साथ ही ऑनलाइन सट्टे के संचालन हेतु पैसों के लेन-देन के लिए उपयोग किए जाने वाले 228 बैंक खातों को फ्रीज कराया गया है।

पुलिस टीम की जानकारी
कार्यवाही में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम थाना तिल्दा नेवरा, एण्टी क्राईम साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उनि मुकेश सोरी, सउनि. गेंदुराम नवरंग, प्र.आर. कृपा सिंधु पटेल, संतोष वर्मा, आर. धनंजय गोस्वाामी, संजय मरकाम एवं प्रकाश पात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *