
रायपुर । रायपुर में विधानसभा के ध्यानाकर्षण में विधायक बालेश्वर साहू ने जांजगीर-चांपा क्षेत्र में लंबे समय से रेडी टू ईट का वितरण नहीं होने की बात कही। इस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि यह कहना गलत है कि बीज निगम से रेडी टू ईट वितरण नहीं किया जा रहा, सभी जगह आपूर्ति हो रही है। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है।
विधायक ने समाचार का हवाला देते हुए कहा कि 15 से 30 तारीख तक भंडारण करना होता है, लेकिन मार्च में नहीं हुआ। इस पर सभापति डॉ. रमन सिंह ने निर्देश दिए कि हर मंगलवार को वितरण हो। यदि खामियां हैं तो उसकी जांच करा लें। अधिकारियों को निर्देश कर देंगे।