छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 25वां बजट, ‘GATI’ थीम पर फोकस

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 25वां बजट पेश किया, जिसमें ‘GATI’ थीम पर फोकस किया गया है। GATI का अर्थ है गुड गवर्नेंस, एक्सलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ।

बजट की मुख्य बातें:
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायपुर में अब कई राष्ट्रीय स्तर के संस्थान हैं, जिनमें आईआईएम, एम्स, एनआईटी और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शामिल हैं।

बजट पेश करने से पहले:
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राम मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान राम को दंडवत होकर प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने लाल मखमली बैग लेकर विधानसभा पहुंचे और टैबलेट से डिजिटल बजट पेश किया।

बजट के उद्देश्य:
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह बजट पिछले बजट की निरंतरता में एक और बड़ा कदम होगा। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है और इस दिशा में यह बजट नीतिगत सुधारों, आर्थिक सशक्तिकरण और राज्य के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *