छत्तीसगढ़ में ग्रामीण डाक सेवकों के लिए 637 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित।

गरियाबंद: डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों की अखिल भारतीय स्तर पर कुल 21 हजार 413 पदों पर शेडयूल जनवरी 2025 के तहत ऑन लाइन भर्ती के सम्बन्ध में विभाग की वेब साईट के माध्यम से अधिसूचना जारी की गयी है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में डाक/आरएमएस संभाग रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, बस्तर, दुर्ग, सरगुजा, राजनांदगांव, आरपी के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवकों के कुल 637 रिक्त पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि:
प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन डाक विभाग के वेबसाइट के माध्यम से 03 मार्च 2025 तक ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी जैसे कि रिक्त पद, स्थान, समयबद्ध निरंतरता भत्ता, आयु, शैक्षणिक योग्यता, शुल्क, अंतिम तिथि एव अन्य नियम एवं शर्तें आदि डाक विभाग की वेब साईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनपोस्टजीडीएसऑनलाईन डॉट जीओवी डॉट इन से प्राप्त कर सकते हैं।

भर्ती की विस्तृत जानकारी:
भर्ती की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। वहां उन्हें भर्ती से संबंधित सभी जानकारी मिलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *