छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भीषण सड़क हादसा: मासूम समेत चार की मौत, 7 घायल; आक्रोशित लोगों ने ट्रक में लगाई आग

सरगुजा । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में महाशिवरात्रि के पर्व पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर प्लांट के पास मुख्य मार्ग NH43 पर हुई।

जानकारी के मुताबिक, महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालु किलकिला शिव मंदिर के दर्शन करने के लिए गए थे। यहां से सभी रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक और श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो के बीच भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में 11 से ज्यादा लोग सवार थे।

हादसे में मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी।

सूचना के बाद सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतकों के शव और सभी घायलों को सीएचसी सीतापुर लाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *