प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना19 वां किस्त की राशि हस्तांतरण का सजीव प्रसारण


दुर्ग । कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग में 24 फरवरी, 2025 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 19 वां किस्त के तहत देश भर के 9.8 करोड़ किसानों को कुल 22 हजार करोड़ रूपये सीधे किसानों के खाातों में स्थानांतरित किये गये। उक्त राशि हस्तांतरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भागलपुर बिहार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर पीएम वेबकास्ट का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग में किया गया। कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि दुर्ग श्रीमती पुष्पा राजेन्द्रन व ग्राम कुरूदडीह के प्रगतिशील कृषक एवं जनप्रतिनिधि श्री देवानंद वर्मा, उपस्थित थे।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विजय जैन, कृषि विभाग के अधिकारी तथा जिले के 89 कृषक बंधु व महिलाओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर कृषक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमें कृषकों के लिए नवीन कृषि तकनीकी का प्रदर्शन किया गया। कृषकों को सशक्त बनाने की कड़ी में केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कृषि हेतु क्रियान्वित योजनाओं की रूपरेखा बताई गई।


प्रधानमंत्री द्वारा अपने सम्बोधन में देश के कृषकों को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए विशेष जोर दिया गया एवं कृषि औद्योगिक तकनीकियों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करने कहा गया जिससे विकसित भारत के संकल्प को मजबूती मिले। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. ललिता रामटेके, प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. आरती टिकरिहा, सृष्टि तिवारी तथा हर्षना चंद्राकर एवं कृषि विभाग से मुकेश, रौशन शर्मा, सोनल शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *