
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के दो जिलों में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। पहला हादसा बलौदाबाजार में हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा हादसा रायगढ़ शहर से लगे काशीराम चौक पर हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और एक घायल हुआ है।
दोनों हादसों के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। बलौदाबाजार में ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है और रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं। रायगढ़ में भी ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस के साथ झड़प की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करना शुरू कर दिया है।