बलौदाबाजार की पूर्व अध्यक्ष अंजु जैन का निधन, अशोक जैन की पत्नी का लंबी बीमारी के बाद रायपुर में निधन हो गया.

रायपुर । अंजु जैन नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन की धर्मपत्नी थीं और उनके निधन से नगर में शोक की लहर है. दो दिन पहले ही अशोक जैन के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नगर में जीत का जश्न मनाया गया था और भव्य विजय आभार रैली निकाली गई थी, जिसमें परिवार के लोग शामिल हुए थे.

नगर पालिका चुनाव के पूर्व ही अचानक अंजु जैन की तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें रायपुर के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज जारी था. रविवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ी और देर रात उनका निधन हो गया.

उनका पार्थिव शरीर आज बलौदाबाजार आएगा और उनके घर से दोपहर एक बजे अंतिम यात्रा निकलेगी. रायपुर रोड स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *