निगम भिलाई ने झूठे दुष्प्रचार के कारण स्मृति नगर सोसाइटी के अध्यक्ष को को दिया नोटिस



भिलाई, । स्मृति नगर सोसायटी द्वारा स्मृति नगर में अंबेडकर उद्यान एवं शंकराचार्य उद्यान में हरे भरे पेड़ों को काटा जा रहा है। इसकी प्रासंगिकता को देखते हुए शिकायत पर आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं मौका निरीक्षण करने गए थे। वहां पर जाकर के जब स्थानीय लोगों एवं पार्षद द्वारा बताया गया की स्मृति नगर सोसाइटी के द्वारा बताया गया कि यह पेड़ नगर निगम भिलाई कटवा जा रहा है। इस पर आयुक्त ने कहा ऐसा नहीं हो सकता है।

उन्होंने जोन कमिश्नर से बात की उन्होंने बोला यह गलत है। हम सब तो पेड़ लगाते हैं काटेंगे क्यों। बाद में पता चला कि यह पेड़ सोसाइटी वाले ही चोरी छिपे कटवा रहे हैं। निगम को बदनाम कर रहे हैं।
ऐसी जानकारी प्राप्त होने पर नगर निगम के जोन कमिश्नर अजय सिंह राजपूत द्वारा समिति के अध्यक्ष के नाम से नोटिस जारी किया है। अब उनसे तीन दिन के अंदर जानकारी देने के लिए कहा है कि उन्होंने गलत बयान बाजी क्यों किया।

जिससे निगम के छवि खराब हो। प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के जानकारी में ही हरे भरे पेड़ों को काटा गया है जिसमें शासन द्वारा प्रतिबंधित नीम, आम, जामुन, करंज आदि बड़े-बड़े पेड़ों को काट दिया गया है। जिसकी शिकायत स्मृति नगर के निवासी कलेक्टर जिला दुर्ग सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी से किये थे। जिसके कारण नगर निगम भिलाई ने समिति के खिलाफ स्मृति नगर थाने में एवं वन विभाग में समिति के प्रति कार्रवाई करने के लिए शिकायत की। आज निगम के सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी स्वयं जाकर के नोटिस का तमिल करवा करवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *