मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नवनियुक्त डीजीपी अरुण देव गौतम ने की सौजन्य भेंट

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गौतम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नागरिक सुरक्षा और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

मुख्यमंत्री साय ने गौतम को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक तकनीकों के समुचित उपयोग, जनसहभागिता और अनुशासित पुलिसिंग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस को नागरिकों के साथ मिलकर काम करना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस अवसर पर गौतम ने मुख्यमंत्री साय को आश्वासन दिया कि वह प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *