नेहरू नगर चैंक को वर्टिकल गार्डन का संधारण किया जा रहा है।

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र का नेहरू नगर प्रमुख चैंकों में से एक है। नेशनल हाईवे होने के कारण सबसे ज्यादा ट्रैफिक का दबाव चौक पर रहता है। व्यस्ततम आवागमन के कारण वहां की आबो हवा अन्य जगहो की अपेक्षा प्रदुषित हो जाती थी। एक तरफ बड़े-बड़े हैवी ट्रकों, बसों, मेटाडोर, ट्रेक्टर, ट्रेलर, मिनी बस, आटो, कार, दुबहिया वाहन इत्यादि वाहनो का आना-जाना लगा रहता है। बड़ते वायु, ध्वनि प्रदूषण के दबाव को रोकने के लिए वहां पर वर्टिकल गार्डन लगाया गया था। गाड़ियो से निकलने वाले घुआं, घुल, गर्म हवाओ के कारण जो पूर्व में वर्टिकल गार्डन लगाया गया था, उसमे से कुछ पौधे सूख गये थे।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं उसका फोटो खींच कर संबंधित विभाग को भेजे। आज वर्टिकल गार्डन का संधारण किया गया। वर्टिकल गार्डन में जो पौधे लगते है, उसकी विशेषता होती है कि उनमें प्रदुषण को कम करने की तीव्र क्षमता होती है। इससे वह आस-पास के वातावरण को संतुलित रखना है। घुल, घुआं से भी ज्यादा प्रभावित नहीं रहता, इसके कारण नेहरू नगर चैंक से लेकर जहां-जहां फ्लाई ओवर के खम्बे है। उनके दोनो तरफ वर्टिकल गार्डन लगाया गया है। इससे निगम क्षेत्र की वायु गुणवत्ता में और सुधार होगा। नगर की सुन्दरता भी बढ़ गई है। फूल खिलता है, तो लोगो के आकर्षण का केन्द्र रहता है।
नगर निगम भिलाई के तरफ से ऐसे जगहो पर सेल्फी लेना प्रतिबंधित है। कई बार देखा गया है, कि लोग उत्साह में कुछ अलग करने के चक्कर में रोड़, डिवाईडर में खड़े होकर सेल्फी लेने लगते है। इससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *