भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला: अभिषेक शर्मा ने 17 गेंदों पर जमाई ताबड़तोड़ फिफ्टी

नई दिल्ली। भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाकर 130 से ज्यादा रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा ने 17 गेंदों पर ताबड़तोड़ फिफ्टी जमाई। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के जड़े। अभिषेक सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले ही इस सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया है। कप्तान सूर्या ने भारतीय प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की एंट्री हुई है। जबकि एक बार फिर पेसर अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया है।

भारतीय टीम पिछले छह सालों में अपने घरेलू मैदान पर कोई भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं हारी है। भारत की अपने घर पर आखिरी टी20 सीरीज हार फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी। उसके बाद से भारत ने अपने घर पर 17 टी20 सीरीज खेले, जिसमें से उसने 15 जीते और दो सीरीज ड्रॉ रहे।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में हमेशा ही भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 28 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारतीय टीम ने 16 मैच जीते, जबकि 12 में इंग्लैंड को सफलता मिली है। इस तरह जब भी दोनों टीमें आमने-सामने आती है, तब टीम इंडिया का पलड़ा ज्यादा भारी दिखा है।

https://twitter.com/BCCI/status/1886051126900093369?t=26aGwvw1UlXe1GyTQjQtrA&s=19

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *