छावनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीली दवाओं के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में छावनी क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से नशीली दवाएं और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन में की गई है।

पुलिस को मुखबिर सूचना मिली थी कि बैकुण्ठ धाम मैदान में कुछ व्यक्ति नशीली दवाएं बेचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान राहुल गिरी पिता दयाशंकर गिरी निवासी शिव मंदिर के पास गांधी नगर वार्ड नं 13 भिलाई -3 थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग., शुभम नंदी पिता सुब्रत नंदी निवासी कबीर कुटी के पास शारदा पारा कैम्प 02 भिलाई, आशुतोष साहू पिता हीरालाल साहू निवासी आजाद चौक दुर्गा मंदिर तालाब के पास पुरानी भिलाई थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग. और वेदप्रकाश तिवारी पिता रविशंकर तिवारी निवासी आजाद चौक मस्जिद के पीछे गांधी नगर भिलाई -3 थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग. के रूप में हुई है।

उनके पास से 7425 नग अल्फोजोलम टेबलेट और एक मोटरसाइकिल पल्सर बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 1,49,500 रुपये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है और उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, सउनि राजीव उर्वशा और अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को बधाई दी और कहा कि पुलिस नशीली दवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *